
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सेक्टर-D में करीब 01 किमी बिजली पावर सप्लाई तार चोरी की घटना का सिरगिट्टी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 04 बंडल बिजली तार घटना में प्रयुक्त ओमनी कार जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
जप्ती -04 बंडल बिजली तार एवं घटना में प्रयुक्त ओमनी कार जप्त।

