CG CRIME

बिलासपुर | देवरीखुर्द शराब दुकान के बाहर ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब दुकान परिसर में एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की लाश उसी की ऑटो के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शराब दुकान परिसर में खड़ी ऑटो क्रमांक CG 10 T 0731 के पीछे सीट के नीचे एक व्यक्ति के बैठे होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने देखा कि व्यक्ति के सीने और पेट से भारी मात्रा में खून निकल रहा था। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उनके बेटे ने शिव नंदन साहू, निवासी देवरीखुर्द के रूप में की है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने चाकू  से हमला कर ऑटो चालक की हत्या की है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शिवनंदन साहू उम्र 56 वर्ष पता देवरीखुर्द का रहने वाला था। और ऑटो चलाता था। वह क्षेत्र के ही लोयला स्कूल के बच्चों को रोजाना लाने और ले जाने का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह एक सीधा-साधा व्यक्ति था, जिससे किसी की व्यक्तिगत दुश्मनी की बात फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए (ACCU) की विशेष टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जाँच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top