CG CRIME

बिलासपुर| ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख़्त कार्यवाही | 7 महीने में शराब पीकर वाहन चलाते 2,459 पकड़े गए |एवं 1,379 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित की, की गई कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में लगातार चेकिंग एवं कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 2,459 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए, जहां आरोपियों पर अर्थदंड लगाया गया।


इसी अवधि में यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले 1,379 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया कि बिलासपुर में शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच दुर्घटनाओं की संख्या अधिक रहती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इस समय विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।


उल्लंघन करने पर सख़्त कार्यवाही

(1)- शराब पीकर वाहन चलाना
(2)- तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना
(3)- रॉन्ग साइड ड्राइविंग
(4)- मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना
(5)- रेड लाइट का उल्लंघन
(6)- ट्रिपल सवारी
(7)- बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चलाना
(8)- स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाना
(8)- हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल
(9)- मॉडिफाइड साइलेंसर एवं हुल्लड़बाजी


यातायात पुलिस द्वारा ITMS के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय धैर्य, संयम और सतर्कता बरतें। शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top