CG CRIME

अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान में मैजिक वाहन से लोहा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | चोरी का ₹1,00,000 कीमत मूल्य लोहे का एंगल, प्लेट सहित चोरी का सामान लोड वाहन जप्त |

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान में अवैध रूप से प्रवेश कर मैजिक वाहन में लोहे के एंगल व अन्य सामान की चोरी करने वाले आरोपी/वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 08.08.2026 को प्रार्थी हिमांशु द्विवेदी (उम्र 37 वर्ष, हाल मुकाम अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज कुंदन सिंह द्वारा सूचना मिली कि ए.एफ.आर. (AFR) क्षेत्र के बैक साइड में कुछ लोग चोरी की नियत से वाहन लेकर प्रवेश किए हैं। मौके पर जाकर देखने पर नीले रंग का मैजिक वाहन (क्र. CG 04 PQ 0585) खड़ा मिला, जिसमें आरोपी प्लांट के लोहे के एंगल प्लेट आदि सामान भरकर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई, तो आरोपी पकड़े जाने के डर से अपने मैजिक वाहन को मौके पर ही छोड़कर बाउंड्री की तरफ भाग निकले।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 674/2026 धारा 331(4),305 BNS दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से मैजिक वाहन क्र. CG04 PQ 0585 को जप्त किया गया। वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन  मालिक से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि दिनांक 07.08.2026 को वाहन होमेश रजक लेकर गया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही होमेश रजक को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसने अंबुजा प्लांट में चोरी की नियत से प्रवेश करना और गार्ड्स/पुलिस की आहट पाकर वाहन छोड़कर भागना स्वीकार किया। की प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी का ₹1,00,000 कीमत मूल्य का लोहे का सामान एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन को सफलतापूर्वक जप्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 08.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त फरार सह-आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- होमेश रजक पिता कांशीराम रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुढ़ीपार, थाना सिटी कोतवाली

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top