CG CRIME

सिमगा | शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | बाजार एवं भीडभाड क्षेत्रों से वाहन पार करने वाले 03 अंतर जिला शातिर आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बाजार एवं भीडभाड क्षेत्रों से वाहन पार करने वाले 03 अंतरजिला शातिर आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध बलौदाबाजार-भाटापारा में 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं । साथ ही आसपास के जिलों में भी दर्ज हैं कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा के बाजार/मार्केट एरिया से वाहन पार करने वाले शातिर चोरों से कुल 13 वाहन (11 दोपहिया व 02 मालवाहक) बर आमद किया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थीया टेमप्रिया सोनवानी द्वारा दिनांक 05.08.2026 को थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.08.2026 को सब्जी मार्केट सिमगा से उनकी स्कूटी (CG-22-Y-1401) अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई है। थाना सिमगा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा कस्बे में लगे CCTV सर्विलांस कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदेही चोरी की स्कूटी को पैदल ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सिमगा से भाटापारा, हथबंद, सुहेला सड़क मार्ग में लगे सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर तथा मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों द्वारा विधि विरोधी किशोर का इस्तेमाल कर मार्केट/बाजार क्षेत्रों से गाड़ियों की रेकी कर चोरी करवाई जाती थी। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों, पार्ट्स और वाहनों को आपस में खपाया जाता था। गिरोह द्वारा मुख्य रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा के भीड़भाड़ वाले बाजार इलाकों को निशाना बनाया जाता था।

आरोपियों के विरुद्ध अकेले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं पड़ोसी जिलों में भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले पंजीकृत हैं। मामले की जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 326/2026 धारा 303(2), 317(2),340,95,112 BNS, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 83(2), एम.वी. एक्ट की धारा 39, 142(ख)(4) पंजीबद्ध किया गया है तथा सभी आरोपियों को आज दिनांक 09.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालयमें पेश किया गया।


बर आमद संपत्ति (कुल 13 वाहन) आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दबिश देकर निम्नलिखित वाहन व सामान जप्त किया:

1. दोपहिया वाहन: 11 (स्कूटी, मोटरसाइकिल एवं TVS एक्सेल)
2. मालवाहक वाहन: 02 (01 ई-रिक्शा एवं 01 मालवाहक गाड़ी)
3. अन्य सामग्री: 01 नग एक्स्ट्रा बैटरी।

नाम गिरफ्तार आरोपीगण:
1. भागीरथी बंजारे पिता दयाराम बंजारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम घिरधोल, थाना पलारी।
2. लव कुमार मरकाम पिता मिठाई लाल मरकाम, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण।

3. तरुण कुमार साहू पिता तोरण साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top