
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रही महिला ग्रामीण की अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में हीराबाई धुरी पति स्व राधेश्याम धुरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि उनके रिश्तेदार सुग्रीव धुरी भी बुरी तरह झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सुग्रीव धुरी पति स्व दीनदयाल धुरी का सिम्स में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हीराबाई धुरी पति स्व-राधेश्याम धुरी एवं सुग्रीव धुरी पिता स्व-दीनदयाल धुरी शनिवार शाम 4.30 बजे खेत में रोपा लगा कर वापस लौट रहे थे।

अचानक दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम पसर गया । घटना के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

