CG CRIME

बिलासपुर | सीपत | श्मशान घाट में देर रात तांत्रिक क्रिया। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और दो युवकों की तस्वीरें बर आमद |एक युवक हिरासत में |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र देवरी श्मशान घाट में देर रात कथित तांत्रिक क्रिया किए जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने श्मशान घाट में चार लोगों को कथित पूजा-पाठ करते देखा, श्मशानघाट में संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने निगरानी के बाद मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया गया। जिसके बाद सभी मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया। मौके से मछली, नींबू, सिंदूर समेत पूजा सामग्री बर आमद हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक जेल में बंद चाकूबाजी के आरोपी प्रियांशु बोले का रिश्तेदार है और उसकी जमानत के लिए कथित तंत्र साधना किए जाने की चर्चा है। पूजा सामग्री के साथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और दो युवकों की तस्वीरें भी मिली हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 7 अगस्त रात ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में चार लड़के छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग श्मशान घाट पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। श्मशान घाट पर पुलिस को मरी मछली, नींबू, सिंदूर, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री भी मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस ने युवक से पूछा कि ‘जज को ही मारना चाहते हो क्या’, लड़के ने जवाब दिया कि ‘मैं पढ़ा लिखा हूं ये सब काम नहीं करता’। बताया जा रहा है कि एक रिश्तेदार की जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। उसी के लिए यह तांत्रिक पूजा की गई। हालांकि, मामले में जांच जारी है।


पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है, ऋषिकेश कुमार बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला है। उसने पहले श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने की बात से इनकार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में घूमने आया था और खुद को बिल्डर बताया। पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से एक मामले में जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के केस में जेल में बंद है।

जमानत के लिए उसकी हाई कोर्ट में याचिका लगी है। चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशानघाट पहुंचे थे। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अभी जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top