CG CRIME

बिलासपुर | मल्हार | सालों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मल्हार चौकी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कई वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार आरोपी चैतराम केवट आम लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर बी.एन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम जमा करवाता था और बाद में निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना सरगांव (मुंगेली), पटेवा (महासमुंद), दरिमा (सरगुजा), तखतपुर (बिलासपुर) सहित प्रदेश के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम (चिटफंड अधिनियम) के तहत मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी की मल्हार क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम महमंद एवं दर्जीघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए थाना तखतपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top