
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना के ग्राम हरदीकला टोना स्थित चखना दुकान के आड़ मे शराब पिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 6 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरदीकला टोना स्थित चखना दुकान रेड किया। रेड के दौरान दुकान संचालक सुधीर कौशिक (48 वर्ष) लोगों को अवैध रूप से शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से डिस्पोजल गिलास, कुरकुरे के खाली पैकेट, देशी शराब की खाली बोतलें तथा 250 रुपये नगद जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला जमानती होने के कारण उसे जमानत पर रिहा किया गया।

