
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले की चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया और चकरभाठा बस्ती में अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपीयो के कब्जे से 27.5 लीटर महुआ शराब और 39 नग देशी प्लेन शराब (पाव) जप्त कर न्यायालय में पेश किया।जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिरैया और चकरभाठा बस्ती में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों (1)- श्याम उर्फ भोला जांगड़े (2)- केदार साहू को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 27.5 लीटर महुआ शराब एवं 39 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद हुई । पूछताछ में दोनों आरोपी शराब रखने और बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने शराब जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

