CG CRIME

रायपुर | लंबे समय से फरार वारंटीयों की धरपकड़ |

MD-Junaid Khan

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर सेंट्रल जोन के सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान चलाया गया। अभियान का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला ने किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऐसे वारंटियों पर विशेष फोकस किया, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। इसके अलावा परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 से जुड़े मामलों के वारंटों की भी प्रभावी तामील की गई।

थाना क्षेत्र में तामील वारंटी

सिविल लाइन – 24 स्थायी + 13 गिरफ्तारी = 37 वारंट
तेलीबांधा – 12 स्थायी + 6 गिरफ्तारी = 18 वारंट
देवेंद्रनगर – 5 स्थायी + 3 गिरफ्तारी = 8 वारंट
कोतवाली – 5 स्थायी + 8 गिरफ्तारी = 13 वारंट
गोलबाजार – 11 स्थायी + 11 गिरफ्तारी = 22 वारंट
मौदहापारा – 12 स्थायी + 2 गिरफ्तारी = 14 वारंट
गंज – 17 स्थायी + 14 गिरफ्तारी = 31 वारंट

कार्यवाही
86 स्थायी वारंट
57 गिरफ्तारी वारंट
कुल 143 वारंट तामील


जानकारी के अनुसार लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का प्रभावी और समयबद्ध पालन सुनिश्चित होता है। इससे अपराधियों में कानून का भय मजबूत होता है और अपराध की पुनरावृत्ति पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलती है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे कई वारंटी संपत्ति संबंधी एवं अन्य मामलों में दोबारा अपराध में शामिल होने की संभावना रखते हैं। उनकी गिरफ्तारी से सक्रिय आपराधिक नेटवर्क कमजोर होते हैं और आम नागरिकों में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत होता है।


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top