CG CRIME

रायपुर | अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और लोगों को डरा-धमकाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सिलतरा थाना क्षेत्र में एक आरोपी को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस और चार खाली 8 एमएम कारतूस बर आमद कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस की टीम 04-05 अगस्त 2026 रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दरमियानी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निमोरा, पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज खान बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा 01 जिंदा 8 एमएम कारतूस। 04 खाली 8 एमएम कारतूस बर आमद हुआ। आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार और कारतूस जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। चूंकि आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया एवं प्रयागराज से संबंधित बताया गया है, इसलिए वहां के संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से भी जानकारी साझा कर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।


नाम गिरफ्तार आरोपी– सरफराज खान, पिता रहमत उल्ला खान, उम्र 30 वर्ष। पता: ग्राम घाट, थाना हल्दी, तहसील बगौच, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) एवं जीटीबी नगर, ब्लॉक 344, करैली, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान पता: धरसा रोड पोल्ट्री फार्म के आगे, मंदिर हसौद, जिला रायपुर तथा ग्राम निमोरा, थाना सिलतरा, जिला रायपुर।

बर आमद मशरूका – 01 अवैध देशी कट्टा- 01 जिंदा 8 एमएम कारतूस – 04 खाली 8 एमएम कारतूस

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. कौशल मिर्झा, प्र.आर. कोमल वर्मा, आरक्षक अजय पटेल, प्रेम चनाब, भूपेंद्र टंडन एवं मुकेश जांगड़े का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top