
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित चिचिरदा रोड के आरना ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी पर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 नयापारा निवासी अभिषेक तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका चिचिरदा रोड स्थित आरना ब्रिक्स प्लांट संचालित है। प्लांट में कोमल पात्रे को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। जिन्हें कार्य के लिए ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AE 8696 दी गई थी। शिकायत के अनुसार 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे से 5 बजे के बीच प्लांट में कार्यरत कर्मचारी राजू (राज) केवट, निवासी खरकेना थाना हिर्री, ने कथित रूप से कर्मचारी कक्ष का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल, सुपरवाइजर का टच स्क्रीन मोबाइल और संदूक में रखे 6 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए और फरार हो गया।
घटना की जानकारी शाम करीब 6 बजे सुपरवाइजर द्वारा प्लांट संचालक को दी गई। इसके बाद आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन 4 अगस्त को मामले की लिखित शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर चकरभाठा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 459/2026 के तहत धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकाण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

