CG CRIME

जांजगीर-चांपा | लोन दिलाने के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं ASP डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा श्री लौकेश बंसल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिवनगर, चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी पहचान अखबार के माध्यम से कुलदीप वशिष्ठ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को बैंकिंग कार्यों से जुड़ा बताते हुए यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिया।

आरोपी ने लोन स्वीकृति के नाम पर पहले ₹5 लाख फिक्स डिपॉजिट तथा ₹5 से ₹6 लाख अतिरिक्त खर्च होने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसने फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, मोनो और फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग किया। झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपी को ₹1 लाख नकद, ₹25 हजार फोन-पे, ₹7 लाख आरटीजीएस तथा ₹2,54,285 विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन भुगतान कर दिए। इस प्रकार आरोपी ने कुल ₹10,87,285 की धोखाधड़ी की।

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 259/25 के तहत धारा 420 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस टीम ने इंदौर (मध्यप्रदेश) पहुंचकर आरोपी कुलदीप वशिष्ठ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाया गया, जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
कुलदीप वशिष्ठ पिता स्व. दिनेश वशिष्ठ उम्र 41 वर्ष साकिन प्लैट नंबर 602 चिलफी हाईट भाव नगर साई बाबा मंदिर के पास हाॅउसिग बोर्ड काॅलोनी रायपुर हा0मु0 एलाईट अपेक्स महालक्ष्मी नगर इंदौर थाना लसूड़िया जिला इंदौर म.प्र. ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक माखन साहू तथा थाना चांपा का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top