CG CRIME

बिलासपुर |बिल्हा | किराना दुकान में अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए किराना दुकान से बड़ी मात्रा में देशी शराब बर आमद कर जेल भेज दिया है । जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी (35 वर्ष), निवासी घोघरा अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 नग देशी प्लेन शराब 15 नग देशी मसाला शराब, कुल 35 नग / 6.3 लीटर शराब अनुमानित कीमत ₹3,100 शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जप्त मशरूका
20 नग देशी प्लेन शराब
15 नग देशी मसाला शराब
कुल 35 नग / 6.3 लीटर शराब
अनुमानित कीमत ₹3,100

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top