
MD-Junaid Khan
बेमेतरा। सायबर सेल और सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात, नगदी, मोबाइल, टीवी, मोटरसाइकिल, हुक, गोल्ड प्लेज कार्ड और गोल्ड लोन से संबंधित दस्तावेज सहित करीब ₹13.70 लाख की सामग्री बर आमद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ और मारपीट जैसे मामलों के रिकॉर्ड हैं।पुलिस के मुताबिक अजय कुमार जैन के खिलाफ करीब 41 मामले राजेश निषाद के खिलाफ करीब 33 मामले मोहम्मद सुमोन खान के खिलाफ करीब 7 मामले दिव्या बाई सांखला के खिलाफ करीब 11 मामले दर्ज बताए गए हैं। बताया गया है कि ये मामले छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के विभिन्न थानों से जुड़े हैं। कार्यवाही से चोरी और नकबजनी के मामलों में सक्रिय अपराधियों पर बड़ी चोट मानी जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)-अजय कुमार जैन
(2)-मोहम्मद सुमोन खान
(3)-राजेश निषाद
(4)-दिव्या बाई सांखला (जैन)
(5)- आदित्य जैन

