CG CRIME

मुंगेली | बरेला में हुए सड़क हादसे में कार चालक CMO गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कार चालक CMO को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिक्षकनगर पंडरिया निवासी विश्वनाथ बसोर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। 1 अगस्त 2026 को ग्राम बरेला मेन रोड पथरिया मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार स्कोडा कार क्रमांक CG 15 DN 3866 के ड्राइवर अमरेश सिंह द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चलते हुए मोटरसाइकिल सवार को जोर दार टक्कर मार दी, जिससे मोटर सायकल सवार महिला की मौत हो गई ,वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जरहागांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार जांच में कार चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा गलत दिशा में वाहन चलाकर टक्कर मारने के पर्याप्त साक्ष्य मिले।

पुलिस ने आरोपी चालक अमरेश सिंह (58), निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 में BNS की धारा 281, 125(A) और 105 के तहत कार्यवाही कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना जरहागांव की उपनिरीक्षक शोभा यादव, प्रधान आरक्षक नवीन कुमार जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक लखीराम नेताम, आरक्षक उमेश सोनवानी और रामचंद्र जोशी का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top