CG CRIME

कोटा | 35.40 किलो गोमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। कब्जे से हथियार और बाइक जप्त। भेजा गया जेल।

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में गौवंश के कथित अवैध वध एवं मांस विक्रय के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलो कथित गोमांस सहित हथियार और बाइक जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा में अवैध रूप से गौवंश का वध कर मांस संग्रहित कर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना पर कोटा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच आरोपी (1)- राकेश अनंत (36 वर्ष) निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा,जिला बिलासपुर।(2)- राहुल अनंत (23 वर्ष) निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर। को गिरफ्तार किया। आरोपीयों के कब्जे से लगभग 35.40 किलोग्राम कथित गोमांस, हड्डी एवं अन्य सामग्री, 2 नग खुरपा, 2 नग टंगिया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 10 BK 9940 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध BNS की संबंधित धाराओं तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- राकेश अनंत (36 वर्ष)
निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
(2)- राहुल अनंत (23 वर्ष)
निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।

जप्त मशरूका
लगभग 35.40 किलोग्राम कथित गोमांस, हड्डी एवं अन्य सामग्री
2 नग खुरपा
2 नग टंगिया
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 10 BK 9940

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top