CG CRIME

बिलासपुर | ब्लैकमेलिंग एवं डरा-धमका कर लाखों के सोने के जेवरात हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश | चार आरोपी को गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं डरा-धमका कर लाखों के सोने के जेवरात हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अपने घरेलू कार्य, बैंक लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने छात्रा को लगातार धमकाना शुरू किया। आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या करने तथा एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर उसे भयभीत रखा। डर के माहौल में छात्रा से आरोपियों ने एसबीआई और सहकारी बैंक के खातों से एटीएम और फोनपे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में 14.50 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका सहित अन्य जेवर शामिल थे, भी अपने कब्जे में ले लिए।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। सभी चारों आरोपियों को रविवार 2 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- आयुष यादव (22), निवासी मोपका विवेकानंद नगर।
(2)- आदर्श शर्मा (19), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई।
(3)- प्रिंस साहू (18), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई।
(4)- आदित्य पांडे (19), निवासी आर.के. नगर, बिलासपुर।
दो आरोपी अब भी फरार

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top