
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार-भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 01.08.2026 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा भाटापारा में सुरखी रोड बिजली ऑफिस के सामने घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹3400 कीमत मूल्य का 34 पाव देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 AD 7587 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।

नाम आरोपी– रोहित यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना भाटापारा ग्रामीण

