
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को चंद घंटों में पुलिस ने गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत धारा 75 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10, 12 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुर्म कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

