CG CRIME

मुंगेली | जरहागांव |CMO लिखे तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो महिला की मौत | घटना में युवक की हालत नाजुक |

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पथरिया की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार कार क्रमांक CG15 DN 3866 जिस पर CMO लिखा हुआ था, तखतपुर ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकल सवार ग्राम मझगांव निवासी दो महिलाओं किरण बांसोड (36) और हेमलता साहू (39) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं मोटरसाइकिल चला रहा भुनेश्वर साहू गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएससी भेजा गया है।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,वहीं घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया।

आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि कार बहुत तेज़ रफ़्तार में थी एवं गाड़ी में CMO लिखा हुआ प्लेट टूट कर घटना स्थल पर गिर गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया की कार तखतपुर CMO अमरेश सिंह की है,

पुलिस ने बताया की कार चला रहे व्यक्ति की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top