CG CRIME

रायपुर | तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना, एवं पुलिस से अभद्रता शासकीय कार्य में बाधा डालना |04 युवक और 03 युवतियां गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुर। राजधानी में देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हुल्लड़बाजी करने और पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर झूमाझटकी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार युवक एवं तीन युवती गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 अगस्त की रात करीब 3 बजे गांधी नगर, कालीबाड़ी क्षेत्र में एक मकान की छत पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने और हंगामे की शिकायत मिली थी। शिकायत पर पहली बार पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, जिसके बाद साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की शिकायत मिली।

पुलिस के दोबारा मौके पर पहुंचने पर समझाइश देने के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की गई। पुलिस के मुताबिक, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई। घटना में पुलिसकर्मियों को चोट आने की बात भी पुलिस ने कही है। कोतवाली पुलिस आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 एवं 3(5) के तहत कार्यवाही करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- प्रताप ताण्डी, उम्र 33 वर्ष
(2)- हरीश ताण्डी, उम्र 30 वर्ष
(3)- दीपक दास, उम्र 26 वर्ष
(4)- विपुल जोशी, उम्र 30 वर्ष
(5)- हर्षा महानंद, उम्र 25 वर्ष
(6)- दिव्या सोनी, उम्र 27 वर्ष
(7)- उपासना सोनी, उम्र 28 वर्ष

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top