CG CRIME

बिलासपुर | शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही|11 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।  साथ ही 03 फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को माननीय न्यायाल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने अशांति फैलाने वालों  अड्डेबाजों और नशाखोरी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिटटी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों और अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों की सघन जांच की गई, जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण

नशाखोरी के आरोपी:

(1)- शेख अयान (पिता शेख अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी- कारगिल चौक, तिफरा)

(2)- उज्जवल कौशिक (पिता संतोष, उम्र 19 वर्ष, निवासी- तिफरा राम मंदिर के पास)

अड्डेबाजी के आरोपी:

(1)- राकेश साहू (पिता विष्णु साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी- तिफरा शनि मंदिर के पास)

(2)- विकास दास मानिकपुरी (पिता जगेश्वर दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी- राम मंदिर के पास, यादव मोहल्ला)

(3)- चन्द्र प्रकाश साहू (पिता संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी- तिफरा शनि देव मंदिर के पास)

लड़ाई-झगड़ा करने वाले आरोपी:

(1)- विशाल रात्रे (पिता प्रेमलाल रात्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी- नगपुरा, सिरगिटटी)

(2)- प्रवीण रात्रे (पिता संजय रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी- सतनामी मोहल्ला, नगपुरा)

(3)- अशोक उर्फ पुकलू देवार (पिता टिबलू देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी- देवार मोहल्ला, सिरगिट्टी।

गिरफ्तारी वारंटी आरोपी:

(1)- अमन श्रीवास (पिता संजय श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी- नयापारा, सिरगिटटी)

(2)- गणेश यादव (पिता मनहरण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी- दैहान चौक, सिरगिटटी)

(3)- संतोष दुबे (पिता स्व. भगवती प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी- आदर्श नगर, सिरगिटटी)

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने और सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार और कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top