
MD-Junaid Khan
सीपत। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में 28 वर्षीय किसान चंद्रप्रकाश पटेल का शव बुधवार शाम उनके घर के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि शादीशुदा होने के बावजूद मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था।

परिजनों ने युवती के परिवार पर संदेह जताया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

