CG CRIME

बिलासपुर | सीपत |गला घोट कर प्रेमी की हत्या करने वाली युवती 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर । जिले के सीपत पुलिस द्वारा प्रेमी की गला घोट कर हत्या करने वाली युवती को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल ने सूचना दी कि चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर की कोला- बाड़ी में पीठ के बल मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। जिला मुख्यालय से पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन भी महिला मृतक के घर आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी और चंद्रप्रकाश की पिछले दो वर्षों से जान-पहचान थी और दोनों प्रेम संबंध में थे। घटना वाले दिन वह अपनी स्कूटी (सीजी 18 ए 2182) से चंद्रप्रकाश से मिलने उसके घर गई थी। उस समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था और उस पर इधर-उधर घूमने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान चंद्रप्रकाश ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया। बचाव में उसने भी चंद्रप्रकाश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसने शव को कोला-बाड़ी में छोड़ दिया और वहां से भाग गई। पूछताछ में महिला ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी महिला -उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास (30 वर्ष), निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top