CG CRIME

बलौदाबाजार : 12 लाख की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 4 शातिर अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक हत्या, लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। 16 जुलाई 2026 को हुई 12 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 4 शातिर अंतरराज्यीय हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक हत्या, लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार
16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम रोहरा निवासी बलराम सोनी, जो दीपक ज्वेलर्स के संचालक हैं, अपनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।


आरोपियों ने हमला कर उनका मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली तथा बैग में रखे 13 किलो चांदी और 70 ग्राम सोना (कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये) लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 1000 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस ने AI आधारित वीडियो और डेटा एनालिटिक्स की मदद से संदिग्धों की पहचान और उनके मूवमेंट का रूट तैयार किया। साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि इसी गिरोह ने वर्ष 2022 में महालक्ष्मी ज्वेलर्स तथा वर्ष 2024 में आयुष ज्वेलर्स के संचालकों से भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा वारदात से पहले रेकी की जाती थी और विरोध करने पर घातक हथियारों से हमला करने से भी नहीं हिचकिचाते थे।फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।


नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- बबलू पाण्डेय उर्फ शत्रुहन (48 वर्ष)
निवासी – ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)

(2)- जयदीप गुप्ता (43 वर्ष)
निवासी – थाना के पास गोविंदगढ़, जिला रीवा (मध्य प्रदेश)

(3)- जिआ उल हक (42 वर्ष)
निवासी – बोधईपूर्वा, थाना कोतवाली देहात, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश)

(4)- गंगासागर पाण्डेय (42 वर्ष)
निवासी – ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)


बर आमद सामान

1 पिस्तौल एवं 5 जिंदा कारतूस
1 देशी कट्टा एवं 9 जिंदा कारतूस
1 लोहे की तलवार
1 महिंद्रा स्कॉर्पियो
2 मोटरसाइकिल
लगभग ₹1 लाख के चांदी के जेवर
₹10,620 नकद
5 मोबाइल फोन

पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 26 लाख रुपये मूल्य का सामान बर आमद किया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top