CG CRIME

रतनपुर | ज़हरीले सांप के काटने से 09 वर्षीय नाबालिग की मौत |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के खसरियापारा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय शालनी अघरिया अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और सो रही बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ी तो घर में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची के हाथ पर सांप के काटने का निशान दिखाई देने पर परिजन उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। सिम्स में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top