
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा जे एस डब्लू प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7.5 किलो तांबा बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार रेड्डी, साइड मैनेजर, जे एस डब्लू नरियरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया 26.07.26 की रात्रि करीब 10:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे 7 किलो 500 ग्राम तांबा तार कीमत 7500 रुपये गायब मिला। चेकिंग के दौरान शिफ्ट के गार्ड आशाराम नारंगे वहां मौजूद था। संदेह के आधार पर प्रार्थी ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस द्वारा आरोपी आशाराम नारंगे निवासी ग्राम डोंगाकोहरौद, को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर कंपनी से तांबा तार चोरी कर ग्राम नरियरा के एक कुआं के पास छिपा कर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का तांबा तार बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
आशाराम नारंगेउम्र: 29 वर्ष निवासी: ग्राम डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि हेमलाल महिलांगे एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का अहम किरदार रहा।

