CG CRIME

सक्ती | दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार |कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त | भेजा गया जेल |

सकती । जिले के थाना सक्ती पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सकती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना सक्ती में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 319/2026 धारा 69 बीएनएस के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल वर्मा, पिता ओमप्रकाश लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मस्जिद के पीछे, सक्ती को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी विशाल वर्मा ने उससे विवाह करने का झांसा एवं प्रवंचना कर थाना सक्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का स्थान थाना सक्ती क्षेत्र में होने के कारण प्रकरण की केस डायरी प्राप्त होने पर थाना सक्ती में अग्रिम विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर दबिश दी गई। आरोपी विशाल वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया।


पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 28 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी- विशाल वर्मा, पिता ओमप्रकाश लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मस्जिद के पीछे, सक्ती ।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top