
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार आरोपी अमन यादव उर्फ राजा (26 वर्ष) निवासी सरगांव, जिला मुंगेली ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर 21 अगस्त 2025 से लगातार दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता से विवाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर 2 मई 2026 को थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 317/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा।
मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

