
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के तारबहार थाना क्षेत्र पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी करने वाले एक आरोपी समेत दो नाबालिग को ACCU एवं तारबाहर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से Oneplus मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी किशोर कुमार सिंह, निवासी लिंगियाडीह, जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात युवकों ने उनके हाथ से Oneplus मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए एक्टिवा की नंबर प्लेट ढंक रखी थी, लेकिन तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर उनकी पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वनप्लस मोबाइल (कीमत लगभग ₹25,000) और घटना में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 304 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)- अविनाश कामले उर्फ जादू (19 वर्ष), निवासी एन. भूकंप अटल आवास पारा, सरकंडा, बिलासपुर
02 विधि से संघर्षरत किशोर
प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

