
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित क्रांति नगर पूजा अपार्टमेंट में अलमारी से करीब 14 तोला सोने के आभूषण अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर लिए गए। चोरी किए गए जेवरात की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(ए) 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभय अग्रवाल विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर पूजा अपार्टमेंट चौथी मंजिल फ्लैट नंबर 401 में अभय अग्रवाल 33 वर्षीय अपनी पत्नी के साथ बतौर किरायेदार निवासरत हैं। 30 जून को करीब 4/5 बजे उन्होंने अपनी पत्नी शेफाली कलानौरिया ने अलमारी में रखे लॉकर की जांच की थी। गत 20 जुलाई 2026 को जब उन्होंने अपने घर की अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट सहित कुल 14 तोला सोने के जेवरात गायब मिले।

आभूषणों के चोरी होने की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना तारबाहर थाना पुलिस को दी ,चोरी की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वहाँ से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है और प्राथमिक संदेह के आधार पर घरेलू काम करने वाली महिला को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।

