
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिला के अकलतरा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ मारपीट और लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त के साथ अकलतरा क्षेत्र के नहर के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट करते हुए युवती को बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ कर मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 74, 296, 115(2), 309(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बीरू धीवर और ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा बताया, अपराध के संबंध में पूछे जाने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन एवं घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 74, 296, 115(2), 309(1), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी –
(1)- बीरू धीवर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा।
(2)- ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

