CG CRIME

बिलासपुर | लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार| भेजा गया जेल

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को लगातार दबिश देकर 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी
(1)- चेतन नाग (23 वर्ष), निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द
(2)- मनमोहन साहू (33 वर्ष), निवासी लालखदान, महमंद
(3)- श्रवण रजक (55 वर्ष), निवासी माताचैरा, महमंद
(4)- रोहित प्रधान (22 वर्ष), निवासी पुराना पावर हाउस के पास
(5)- कुश कुमार यादव (40 वर्ष), निवासी सफेदखदान, देवरीखुर्द
(6)- भारती सूर्यवंशी (25 वर्ष), निवासी मुक्तिधाम, थाना तोरवा
(7)- राधे निषाद (22 वर्ष), निवासी देवरीडीह
(8)- मनराखन विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार के पास
(9)- रोहित ध्रुव (20 वर्ष), निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द
(10)- सुमीत सिंह (22 वर्ष), निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह

गिरफ्तार सभी वारंटियों को कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top