CG CRIME

बिलासपुर | सट्टा नेटवर्क पर तोरवा पुलिस प्रहार लगातार जारी |04 और आदतन सटोरिय गिरफ्तार

MD- Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में की गई। जिले में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित सट्टेबाजी के खिलाफ तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सट्टा सरगना किशन चंद बजाज सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े 04 और आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में संगठित रूप से सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोप

(1)- दीपक रामनानी (53) – धान मंडी के पास, थाना तोरवा
(2)- अजहर जुननानी (50) – करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली
(3)- सुधीर बोले (56) – दयालबंद, गुरूनानक चौक, थाना तोरवा
(4)- शुभम पांडे (30) – तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली

सभी आरोपी पहले भी जुआ-सट्टा से जुड़े प्रकरणों में आरोपी रह चुके हैं और लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी में संलिप्त पाए गए हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top