CG CRIME

बिलासपुर | वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों पर ITMS कैमरों की मदद से निगरानी कर की जा रही कार्यवाही

MD- Junaid Khan

बिलासपुर। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों पर डिजिटल कैमरों से निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशों पर यातायात पुलिस बिलासपुर ने अब तक 2621 ऐसे वाहन चालकों पर जो वाहन चलाते समय मोबाइल फोन में मश्गूल थे कार्यवाही की है।ITMS कैमरों से पैनी नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में, शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे आई.टी.एम.एस. (ITMS) कैमरों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न केवल चालक की एकाग्रता भंग करता है, बल्कि यह गंभीर सड़क हादसों का प्रमुख कारण भी बन रहा है। यातायात पुलिस ने युवाओं सहित सभी वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

यातायात पुलिस बिलासपुर ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही आगे भी एक विशेष अभियान के रूप में निरंतर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top