CG CRIME

बिलासपुर| सीपत |अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा जप्त

MD Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी निवासी रमेश बंजारे अपने साथी के साथ एक्टिवा से भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान एक एक्टिवा (CG 10 BV 1695) पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹7,200) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे (49 वर्ष), पिता अगम दास बंजारे, निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

2. प्रमेंद्र डहरिया (29 वर्ष), पिता तेरस राम डहरिया, निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top