
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस एवं ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ) की संयुक्त टीम ने द्वारा क्षेत्र में कॉपर वायर एवं ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को चौकसे कॉलेज के स्टाफ विकास चंद्रा ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज परिसर में आपात कालीन विद्युत आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर का ऑयल और कॉपर वायर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में थाना तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान मस्तुरी क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कॉपर वायर का बंडल (अनुमानित कीमत ₹60,000) बरामद कर जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 3 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
(1)- तरुण मनहर उर्फ राजा (36), निवासी रिस्दा, थाना मस्तुरी
(2)- लाला उर्फ भगत केंवट (28), निवासी रिस्दा, थाना मस्तुरी
(3)- यशवंत धीरज उर्फ राजा (26), निवासी पेंडरी, थाना मस्तुरी
बरामदगी: चोरी गया कॉपर वायर का बंडल
अनुमानित कीमत – ₹60,000

