CG CRIME

भाटापारा| झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। भाटापारा शहर क्षेत्र में 80 वर्षीय असहाय वृद्धा को अस्पताल में भर्ती परिजन की मदद का झांसा देकर सूनसान रास्ते पर ले जाकर झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का सगा भतीजा निकला जिसे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं भाटापारा शहर सिटी सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपियों के कब्जे से करीब 9.980 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग 1,05,0 00/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर/मोटर सायकल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. सागर मरकाम पिता आनंद मरकाम (उम्र 30 वर्ष) – निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
2. सरिता निषाद पति स्व. मनोज निषाद (उम्र 40 वर्ष) – (भतीजे की प्रेमिका) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।

3. अजय उर्फ गोलू ध्रुव पिता अशोक ध्रुव (उम्र 39 वर्ष) – निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
4. टेकूराम ध्रुव पिता जेठूराम ध्रुव (उम्र 35 वर्ष) – (सगा भतीजा/मुख्य सूत्रधार) निवासी: तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top