
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिल्मी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर 23 जून 2026 को ग्राम भिल्मी में रेड कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी विनोद सूर्यवंशी (32 वर्ष), पिता सखाराम सूर्यवंशी, निवासी भिल्मी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से करीब 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

