
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरप्राइज चेकिंग के दौरान दो आरोपी को संदिग्ध अवस्था में चाकू लहराते गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो स्टील चाकू और एक मोटरसाइकिल बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को बिल्हा पुलिस डोड़कीभाठा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BR 5190 पर सवार एक व्यक्ति और पैदल जा रहे दूसरे व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू लहराते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी में आकाश सारथी (20 वर्ष), निवासी आमापारा, वार्ड क्रमांक 12, बिल्हा। (2)- मनीष सागर (20 वर्ष), निवासी आमापारा, वार्ड क्रमांक 12, बिल्हा। को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग- अलग अपराध क्रमांक 556/2026 और 557/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- आकाश सारथी (20 वर्ष), निवासी आमापारा, वार्ड क्रमांक 12, बिल्हा।
(2)- मनीष सागर (20 वर्ष), निवासी आमापारा, वार्ड क्रमांक 12, बिल्हा।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक राकेश टांडे तथा पुलिसकर्मी अमर चंद्रा, प्रताप साहू और नरसिंह राज का अहम किरदार रहा।

