

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र मदनपुर बस स्टैंड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास दुबे (25 वर्ष), निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी -विकास दुबे (25 वर्ष), निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे का अहम किरदार रहा।

