CG CRIME

पामगढ़ | घर घुसकर ईंट से तीन लोगों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेऊ में घर में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी कथित रूप से घर के पीछे की बाड़ी की ओर से दीवार कूदकर घर में घुसा। घर में मौजूद लोगों के जागने पर उसने ईंट के टुकड़े से प्रार्थी घुसऊराम टंडन, उनकी पत्नी एवं चैतीन बंजारे के साथ मारपीट की। घटना में तीनों को चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की, एवं पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी पप्पू सोनी (सोनवानी), पिता विष्णु सोनवानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top