
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन बॉज के तहत फरार वारंटियों की धरपकड़ करते हुए अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सकरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर दबिश देकर 06 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम-
(1)- प्रिंस उर्फ केवडा सूर्यवंशी (20 वर्ष) — निवासी घुरू, थाना सकरी, बिलासपुर।
(2)- रामाशंकर यादव (20 वर्ष) — निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, बिलासपुर।
(3)- राजू यादव (27 वर्ष) — निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, बिलासपुर।
(4)- शिव कुमार लहरे (46 वर्ष) — निवासी बाजार चौक अमेरी, थाना सकरी, बिलासपुर।
(5)- पृथ्वी कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष) — निवासी सकर्रा, थाना हिर्री, बिलासपुर।
(6)- सन्नी दास मानिकपुरी (22 वर्ष) — निवासी अटल आवास सकरी, थाना सकरी, बिलासपुर।

सभी छह स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे आरक्षक मनोज बघेल, नर्मदाराम साहू, राजकुमार मधुकर, जीना अनंत और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा का अहम किरदार रहा।

