

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही के बाद जप्त किए गए नशीले पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। जानकारी के अनुसार 08 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस उप महानिरीक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति एवं निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जप्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर स्थित भट्ठी (Furnace) में जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की कार्यवाही में कुल 61 प्रकरणों में जब्त सामग्री शामिल थी। इनमें 302.642 किलो गांजा, 1,989 नग सीरप, 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 9,641 नग इंजेक्शन/एंपुल, 9.38 ग्राम चरस, 248 नग कैप्सुल और 11,610 नग टेबलेट शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, पंचान एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


