

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 इंच लंबा धारदार बटनदार चाकू भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को गश्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रभात चौक के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कोमल देवांगन पिता हीरालाल देवांगन (22 वर्ष) निवासी लिंगियाडीह, काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 इंच लंबा एवं करीब 1.5 इंच चौड़े फल वाला धारदार बटनदार चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी – कोमल देवांगन पिता हीरालाल देवांगन (22 वर्ष) निवासी लिंगियाडीह, काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

