CG CRIME

रायपुर | प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ़ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | गोलबाजार पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

रायपुर। राजधानी के एसीसीयू एवं गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशीली कफ़ सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्कूटी में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 28 नग कोडीन युक्त कफ सिरप, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य विवेक शुक्ला ने मध्य क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शास्त्री बाजार रोड से लोहार गली होते हुए मोतीबाग चौक की तरफ एक स्कूटी में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए रास्ते पर घेराबंदी की गई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी क्रमांक CG-04-NV-7257 पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम सूरज श्रीवास और मोहम्मद आरिफ बताया।

दोनों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 28 नग Codeine Phosphate Triprolidine Syrup ONEREX Cough Syrup बर आमद हुए। प्रत्येक बोतल में 100 एमएल सिरप बताया गया है।

पुलिस की विस्तृत जानकारी में बर आमद 28 सिरप की कुल कीमत 5,642 रुपए बताई गई है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही NTORQ मोपेड क्रमांक CG-04-NV-7257 और दो मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 139/2026  धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

(1)- सूरज श्रीवास पिता स्वर्गीय संतोष श्रीवास उम्र 27 वर्ष, निवासी नंदी चौक, मनीष पान ठेला के बाजू, टिकरापारा थाना रायपुर।

(2)- मोहम्मद आरिफ पिता स्वर्गीय नूर मोहम्मद उम्र 36 वर्ष, निवासी नयापारा शंकर चौक, सुलभ के पास, थाना गोलबाजार रायपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top