

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम अटल आवास में सूने मकान से करीब 38 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी करने वाली पड़ोस में रहने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई सोने की चेन भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया चंचल संतवानी (27 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां अयोध्या यात्रा पर जाने से पहले घर के कीमती जेवर लॉकर में रखकर चाबी अलमारी में कपड़ों के नीचे छिपाकर गई थीं। 29 सितंबर को अलमारी की जांच करने पर जेवर का बॉक्स खाली मिला। मामले में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1409/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाली कामनी बरानी (29 वर्ष) की भूमिका संदिग्ध मिली। महिला अधिकारी की मौजूदगी में पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने चोरी करना कबूल किया। पूछताछ में आरोपी महिला को पड़ोस में रहने के कारण घर के सूने रहने और चाबी छिपाने की जगह की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने घर में प्रवेश कर सोने की चेन चोरी कर ली।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर करीब ₹38,000 कीमत की सोने की चेन बर आमद कर विधिवत जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1409/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत कार्यवाही कर आरोपी महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।कामनी बरानी पति रवि बरानी, निवासी विजयापुरम अटल आवास, ब्लॉक-E, मकान नंबर 08, थाना सरकंडा को 5 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

