
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल 32 लीटर कीमती 6400 रूपए जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर लमकेना में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी अजय मरकाम पिता विशेष राम मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लमकेना थाना कोटा को पकड़ा। जिसके कब्जे से एक हरे रंग के 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरा 18 लीटर , एक काला रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में पूरा भरा 10 लीटर एवं एक पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरा 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 32 लीटर कीमती 6400 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी: -1- अजय मरकाम पिता विशेष राम मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू ,आरक्षक 1092 सुनील पटेल, आरक्षक 654 मोहन सिंह ध्रुव का अहम किरदार रहा।

